google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: हिलांस कृषि मेले में किसानों ने घरेलू उत्पादों का भी किया प्रदर्शन

best

Friday, February 15, 2019

VIDEO: हिलांस कृषि मेले में किसानों ने घरेलू उत्पादों का भी किया प्रदर्शन

बागेश्वर के नुमाईशखेत मैदान में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत दो दिन के हिलांस किसान मेले का आयोजन किया गया. मेले में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई. किसान मेले में किसानों की आजीविका, खेती और उपकरणों से संबंधित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर किसानों को जानकारी दी. बागेश्वर जिले के सामा, भराड़ी, धरमघर, कपकोट, ताकुला सहित तमाम क्षेत्रों से आए किसानों ने किसान मेले में शिरकत की. मेले में कई किसानों ने गांवों में उत्पादित अपने घरेलू उत्पादों का भी प्रदर्शन किया. किसानों ने बताया कि जंगली जानवर और सूखे के कारण उनकी खेती को काफी नुकसान होता था. लेकिन अब किसान के लिए कई तरह की नई तकनीक मिलने से वे खुश हैं. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2N6uZZl

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw