google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: एम्बुलेंस नहीं पहुंची तब घायल को फायर सर्विस की गाड़ी से ले जाया गया अस्पताल

best

Thursday, February 28, 2019

VIDEO: एम्बुलेंस नहीं पहुंची तब घायल को फायर सर्विस की गाड़ी से ले जाया गया अस्पताल

पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाएं कितनी लचर है, यह एक बार फिर देखने को मिली. रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में एम्बुलेंस नहीं होने के कारण खैरीखाल हादसे में गम्भीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को फायर सर्विस की गाड़ी से श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाना पड़ा. यही नहीं रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से मात्र 10 किमी दूर खैरीखाल में मैक्स हादसा हुआ. वहां 108 एम्बुलेंस पहुंच ही नहीं पाई. इसके बाद जिला अस्पताल में भी जब मरीजों को श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया तब भी 1 घंटे तक 108 सेवा का इंतजार करना पडा. इसी हादसे के एक गम्भीर घायल को तो फायर सर्विस की गाड़ी से ही अस्पताल ले जाया गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर 108 सेवा मौके पर पहुंचती तो 4 मृतकों में से शायद 2 घायलों की जान बच जाती. वहीं सीएमओ का कहना है कि एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण फायर की गाड़ी से एक घायल को रेफर करना पड़ा. बता दें कि फायर सर्विस की गाड़ी से घायल को अस्पताल ले जाने के बाद ही एम्बुलेंस पहुंची.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2T3nzMX

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw