google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: बिना परमिट चल रही बसों के खिलाफ रुड़की में शेयरिंग ऑटो रिक्‍शा चालकों की हड़ताल

best

Monday, February 4, 2019

VIDEO: बिना परमिट चल रही बसों के खिलाफ रुड़की में शेयरिंग ऑटो रिक्‍शा चालकों की हड़ताल

रुड़की भगवानपुर रूट के सभी शेयरिंग ऑटो रिक्‍शा चालक बिना परमिट चल रहे वाहनों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हड़ताल पर चले गए हैं. चालकों का आरोप है कि प्रशासन और एआरटीओ की मिली भगत से बाहरी राज्यों की बिना परमिट की बसें नेशनल हाइवे पर दौड़ रही हैं. हड़ताली विक्रम चालकों का कहना है कि इन बसों के रूट निर्धारित किए गए हैं, बावजूद इसके बस चालकों की दबंगई के चलते नेशनल हाइवे पर बसें चल रही हैं. बस चालकों की इस हरकत के कारण शेयरिंग ऑटो रिक्‍शा चालकों पर रोजी रोटी का संकट छाने लगा है. इस वजह से आए दिन दोनों बस और शेयरिंग ऑटो रिक्‍शा चालकों के बीच मारपीट होती रहती है. शेयरिंग ऑटो रिक्‍शा चालकों का कहना है कि यदि बसों का संचालन बंद नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. बता दें कि अगर ऐसा हुआ तो आम जनता को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2S6glXU

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw