google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: केदारनाथ में दस फीट तक बर्फबारी, जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

best

Monday, February 11, 2019

VIDEO: केदारनाथ में दस फीट तक बर्फबारी, जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

भगवान शिव के धाम केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बाद धाम का सम्पर्क एक बार फिर जिला मुख्‍यालय रुद्रप्रयाग से टूट गया है. केदारनाथ में 10 फीट बर्फबारी के बाद तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है. भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ मंदिर के आधे हिस्से तक बर्फ जम चुकी है. इसके साथ ही केदारनाथ धाम की संचार व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है. इस कारण जिला मुख्यालय का केदारनाथ में मौजूद पुनर्निर्माण कर्मियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. ऐसे में अब जिला प्रशासन संचार व्यवस्था की कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. वहीं विद्युत व्यवस्था करीब 20 दिनों से चरमराई हुई है. 10 फीट बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य भी पूरी तरह से रुक गए हैं. गत शनिवार को सुबह केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कर्मियों से संपर्क टूटने से पहले न्यूज18 की बात हुई थी. आप भी सुनिए ...

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Ie78YO

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw