google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: फर्जी कॉल सेंटर से जब्त हार्ड डिस्क जांच के लिए एफएसएल भेजी गईं

best

Monday, February 11, 2019

VIDEO: फर्जी कॉल सेंटर से जब्त हार्ड डिस्क जांच के लिए एफएसएल भेजी गईं

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के नाम पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से जब्त की गई कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल भेज दी हैं. अब पुलिस को एफएसएल रिपोर्ट आने का इंतजार है. इस जांच से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे कई सारे फर्जी कॉल सेंटर देशभर में चल रहे हैं. इन कॉल सेंटर के तार दून से जुड़े हो सकते हैं. आपको बता दें कि इन फर्जी कॉल सेंटर से कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, रूस सहित कई देशों में कॉल कर उनसे नामी कंपनी के नाम पर मोटी रकम वसूलने का खेल चल रहा था. इस मामले को लेकर दून पुलिस अन्य राज्यों की पुलिस के भी संपर्क में है. माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले इन 4 कॉल सेंटरों के अलावा पुलिस अन्य शहरों में भी ऐसे फर्जी कॉल सेंटरों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2I5zPr8

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw