उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में एक बार फिर गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है. दो दिन पहले गरुड़ तहसील के सलानी में गुलदार ने एक युवक पर झपट्टा मार दिया था. एक सप्ताह पहले भी गढ़सेर गांव में गुलदार दिखाई दिया था, जिसके डर से महिला बेहोश हो गई थी. वहीं वर्ष 2018 में गुलदार ने 5 मासूमों को अपना निवाला बना लिया था, जबकि एक मासूम की मौत गुलदार देखने के बाद भागने में हो गई थी. इसी क्रम में एक बार फिर से गुलदार दिखने से जिले के लोगों में दहशत है. उन्हें डर है कि कहीं गुलदार फिर से आदमखोर बनकर लोगों की जान का दुश्मन न बन जाए. वहीं वन विभाग गुलदार के आतंक को कम करने के नाम पर जागरूकता अभियान चलाने और लोगों को सतर्क रहने की अपील करने की बात कर रहा है. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2BmQDDU
No comments:
Post a Comment