उत्तराखंड के चमोली में फरवरी माह में तीसरी बार शुक्रवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में परेशानी बढ़ गई है. ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी के बाद जब शनिवार को एक बार फिर मौसम साफ हुआ तो ऊंचाई वाले इलाकों में बसे गांव जहां बर्फ की सफेद चादर में ढंंके नजर आए, वहीं पहाड़ियां चांदी के मुकुट की तरह चमकती रहीं. मगर इन सब के बीच परेशान हैं तो वे ग्रामीण जहां पर बर्फबारी के चलते न सिर्फ गांव के रास्ते बंद हो गए हैं, बल्कि बिजली व पानी की भी समस्या बनी हुई है. ऐसे में रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों की तकलीफें बढ़ गई हैं. हालांकि बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु करने के लिए संबंधित विभाग के कर्मी लगे हुए हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DomWCX
No comments:
Post a Comment