जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल के देहरादून स्थित घर के बाहर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया है. चूंकि उनकी मां हार्ट पेशेंट हैं, इसलिए एहतियातन उनसे बेटे की शहादत की बात छुपाकर रखी गई है. तीन बहनों के इकलौते सबसे छोटे भाई मेजर विभूति ढौंडियाल की 8 माह पहले ही शादी हुई थी. उनकी पत्नी इस समय दिल्ली से देहरादून लौट रही हैं. जम्मू-कश्मीर में 55 राष्ट्रीय राइफल में तैनात मेजर विभूति ढौंडियाल के बचपन के दोस्त बताते हैं कि विभूति हमेशा से ही लीड करने में विश्वास रखते थे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2BSataL
No comments:
Post a Comment