google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: ज़हरीली शराब मामले में आबकारी मंत्री, मुख्यमंत्री का इस्तीफ़ा मांगेगी कांग्रेस

best

Monday, February 11, 2019

VIDEO: ज़हरीली शराब मामले में आबकारी मंत्री, मुख्यमंत्री का इस्तीफ़ा मांगेगी कांग्रेस

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के संक्षिप्त अभिभाषण के बाद आज दोपहर तीन बजे तक स्थगित हो गया है. आज सुबह राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही झलक मिल गई कि यह सत्र कितना हंगामेदार रहने वाला है. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विधायकों ने साफ़ कर दिया कि ज़हरीली शराब के मामले पर सरकार को सदन में मुश्किलों का सामना करना पड़ने वाला है. कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने कहा कि कच्ची शराब के अवैध कारोबार की शिकायत स्थानीय लोग पहले से कर रहे थे लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस इस ओर आंखें मूंदे रही थी. कांग्रेस विधायक करण माहरा ने कहा कि सिर्फ़ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, बड़े कर्मचारियों को सरकार का संरक्षण है. कांग्रेस आबकारी मंत्री और मुख्यमंत्री का इस्तीफ़ा मांगेगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Gkao3d

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw