google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: 200 गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, एक-एक कर फटे

best

Friday, March 8, 2019

VIDEO: 200 गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग, एक-एक कर फटे

कोटद्वार में दुगड्डा से 15 किलोमीटर दूर भदालीखाल के पास 200 गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने से हुए विस्फ़ोट से इलाके में हड़कंप मच गया. गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक कोटद्वार से गुमखाल की ओर जा रहा था. तभी ट्रक के आगे का टायर ब्लास्ट हो गया और ट्रक के आगे के हिस्से में आग लग गई. ट्रक में आग लगता देख ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत ट्रक से कूद दूर हट गए. वहीं कुछ देर के बाद ट्रक में रखे सिलेंडरों में ब्लास्ट होने लगे. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि ट्रक में तकरीबन 200 गैस भरे सिलेंडर थे, जो एक एक कर ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट में ट्रक के परखच्चे उड़ गए.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2C8StJc

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw