आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत बड़कोट में एक व्यक्ति के पास से तमंचा बरामद हुआ है. बड़कोट पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. बड़कोट थाने के प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली ने बताया कि काण्डा गांव में रह रहे नेपाल मूल के युवक को देशी भरवा तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचे को कुछ वर्ष पूर्व नेपाल से लाया था और अब तक उसने इससे एक फायर की है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2TUflqw
No comments:
Post a Comment