google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: लोकसभा चुनाव 2019 : विकास करने वाले कैंडिडेट को ही वोट देगी यमकेश्वर की जनता

best

Thursday, March 28, 2019

VIDEO: लोकसभा चुनाव 2019 : विकास करने वाले कैंडिडेट को ही वोट देगी यमकेश्वर की जनता

विधानसभा चुनाव में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से जीती मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी को लेकर क्षेत्र की जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है. दरअसल ऋतु खंडूरी में उनके पिता बीसी. खंडूरी की छवि को देखते हुए मतदाताओं ने वोट किए थे. तब विधानसभा चुनाव में ऋतु खंडूरी को यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से बड़े बहुमत से जीत हासिल हुई थी. लेकिन पिछले दो साल से ऋतु खंडूरी क्षेत्र से ज्यादातर गायब ही रहीं. साथ ही क्षेत्र का विकास भी कछुवा की गति से हुआ. ऐसे में यमकेश्वर की जनता इस बार लोकसभा चुनाव 2019 में बीसी. खंडूरी के नाम पर नहीं बल्कि पार्टियों के विजन को देख वोट करने का मन बना रही है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी बीसी. खंडूरी के नाम के सहारे उनके बेटे मनीष खंडूरी की जीत के सपने संजो रही है. लेकिन यमकेश्वर के लोगों का कहना है कि जो पार्टी उनके क्षेत्र के विकास का विजन उनके सामने रखेगी, वे उसी पार्टी को वोट देंगे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2FxDKZi

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw