google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO : सीमांत क्षेत्र खटीमा में 40 साल से किया जा रहा खड़ी होली का आयोजन

best

Wednesday, March 20, 2019

VIDEO : सीमांत क्षेत्र खटीमा में 40 साल से किया जा रहा खड़ी होली का आयोजन

सीमांत क्षेत्र खटीमा में कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली का आगाज हो चुका है. खड़ी होली में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. कुमाऊं की खड़ी होली का अपना एक अलग ही महत्व है, जो होली के 6 दिन पहले शुरू होती है. इस खड़ी होली में होलियारों द्वारा खड़े होकर होली के गीत गाए जाते हैं. साथ ही दो बोल पर आधारित खड़ी होली लय और ताल में गाई जाती है. इसमें ज्यादा से ज्यादा होलियार शामिल होते हैं. सीमांत क्षेत्र खटीमा में इस खड़ी होली का आयोजन करीब 40 सालों से किया जा रहा है. आयोजकों की माने तो हर साल फागुन माह में एकादशी के दिन एक दूसरे को होली का तिलक लगाकर होली मनाई जाती है. वहीं खटीमा में इस होली को देखने और होली गाने सीमांत से भी लोग खटीमा पहुंचते हैं. इस बार लोकसभा चुनाव भी है तो ऐसे में लोगों के लिए होली का त्योहार और भी खास बन गया है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2TJWNJR

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw