उत्तरभारत के 51 शक्तिपीठों में से एक मां पूर्णागिरी मेले का शनिवार को आगाज हो गया. अगले 3 माह तक चलने वाले इस मेले में देश भर से लाखों श्रद्धालु मां पूर्णागिरी का दर्शन करने के लिए चम्पावतआएंगे. मान्यता है कि मां पूर्णागिरी के दर्शन से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. मन्दिर के मुख्य पुजारी कहते हैं कि माता सती का 'नाभि' अंग 'पूर्णा' पर्वत पर गिरा है. यही वजह है कि शारदा नदी किनारे पूर्णा पर्वत में बसी मां पूर्णागिरि का मन्दिर भक्तों की आस्था से जुड़ा है. यहां लाखों तीर्थ यात्री मां के चरणों में अपना शीश नवाने पहंचते हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2FwmC7p
No comments:
Post a Comment