google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: उत्‍तराखंड में 9 से ज़्यादा गांव करेंगे चुनाव का बहिष्कार, यह रही उनकी मांग

best

Thursday, March 21, 2019

VIDEO: उत्‍तराखंड में 9 से ज़्यादा गांव करेंगे चुनाव का बहिष्कार, यह रही उनकी मांग

सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारे के तहत धनौल्टी विधानसभा में जौनपुर के नौ से अधिक गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है. यमुना ब्रिज के निकट ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया. जौनपुर के सरतली, कसोन, घंडियाला, कांडा पाली, कुणा, कंड्रीयाणा तिमलियाल गांव के साथ ही रणोगी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले तीस सालों से मसूरी बैंड से जुड्डों रोड बंद है. दुधली–डिबोगी रोड, भटोली मंद्रसू रोड घंडियाला सरतली मोटर मार्ग का विस्तारीकरण नही हुआ है. कई गांवों में आज तक सड़क नहीं है जिससे ग्रामीणो को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पर प्रशासन ने कोई ठोस पहल नहीं की तो क्षेत्र के 9 गांव के ग्रामीण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2W7iwb2

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw