भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान शुक्रवार को रिहा करेगा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश की संसद में इसकी जानकारी दी. बता दें कि भारतीय पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के लिए देश भर में लगातार दुआएं की जाती रहीं. नैनीताल में भी लोगों ने अभिनंदन की रिहाई के लिए प्रार्थना की. नैनीताल में हर वर्ग के लोगों ने पाकिस्तान की गिरफ्त में पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन को वापस लाने की मांग की. इस दौरान कई लोगों ने ये भी कहा कि जिनेवा संधि के हिसाब से अभिनंदन को फौरन रिहा कर देना चाहिए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Ud8nsV
No comments:
Post a Comment