google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: गोल्ड लोन कंपनी में लूट का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

best

Friday, March 8, 2019

VIDEO: गोल्ड लोन कंपनी में लूट का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मालवीय चौक पर गोल्ड लोन कंपनी में लूट का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है. वहीं इस घटना से जुड़े चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं. आपको बता दें कि आरोपी गूगल मैप के माध्यम से गोल्ड स्टोर कंपनियों को तलाश किया करते थे. बता दें कि पकड़ा गया आरोपी बंगाल में भी 35 किलो सोना लूट के मामले में जेल जा चुका है. हरिद्वार एसएसपी जन्मजेय खंडूरी का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने के दौरान जिस वाहन का प्रयोग किया गया था उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी में सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई. उन्होंने कहा कि लूट का प्रयास करते वक्त आरोपी ने जो जैकेट पहना था उसे भी बरामद कर लिया गया है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2IVwNWU

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw