उत्तराखंड में प्रचार के लिए समय कम मिल पाने की शिकायत कई प्रत्याशी कर रहे हैं. दरअसल 25 तारीख को नामांकन भरे जाने के बाद प्रचार के लिए दो हफ़्ते का समय ही मिल पाया है. पहाड़ी क्षेत्रों में सभी तक पहुंचना लगभग नामुमकिन है, ख़ासकर ऐसे गांवों तक पहुंचना जहां पैदल ही जाना पड़ता है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और टिहरी संसदीय सीट से प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने आज चकराता के त्यूणी के साथ साथ मोरी और पुरोला क्षेत्र में प्रचार किया. देर रात उन्होंने हनोल के महासू मंदिर में पूजा अर्चना भी की. समय की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि इससे उन लोगों को दिक्कतें होंगी जो पांच साल तक जनता के बीच से नदारद रहे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह शुरू से ही जनता के बीच बने हुए हैं इस वजह से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2U2lql6
No comments:
Post a Comment