लोकसभा चुनाव 2019 के तहत हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरूषि पोखरियाल निशंक अपने पिता की जीत के लिए डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर रही हैं. चुनाव प्रचार के दौरान ही ज्यादा नज़र आने वाली आरूषि को लगता है कि वो महिलाओं और युवाओं से जल्दी कनेक्ट कर पाती हैं और इसलिए चुनाव प्रचार में ज्यादा एक्टिव होती हैं. आरूषि का कहना है कि वह महिलाओं और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना चाहती हैं. वह उन्हें बताना चाहती हैं कि उनके पास सही प्रत्याशी चुनने की बहुत बड़ी शक्ति है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2FMJ0Zd
No comments:
Post a Comment