रेलवे टिकट के अवैध कारोबार मामले में रेलवे पुलिस बल ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी गणेश पाठक रानीखेत रोड में एक साइबर कैफे चलाता है. ऐसी शिकायत रेलवे सुरक्षा बल को कई दिनों से मिल रही थी कि गणेश पाठक अवैध रूप से रेलवे टिकट बेचता है. इसी शिकायत के आधार पर गुरुवार को नैनीताल के रामनगर स्थित साइबर कैफे में छापेमारी की गई. पुलिस ने यहां लगाए गए सारे कम्प्यूटरों को जब्त कर लिया है. साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसके तार और कहां से जुड़े हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2EmgBbr
No comments:
Post a Comment