विकासनगर के लक्ष्मीपुर गांव में खुले में शराब के ठेके के विरोध में पिछले एक साल से धरना प्रदर्शन कर रही महिलाएं आबकारी निरीक्षक का घेराव कर उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई. महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में शराब की दुकान खुलने से गांव का महौल खराब हो रहा है. गांव में शराबी हुड़दंग कर रहे हैं. शराब की दुकान भी नियमों को दरकिनार कर 24 घंटे खुली रहती हैं. आंदोलनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि सुबह दस बजे के बाद दुकान आगे से खुलती है, जबकि रात और सुबह को दुकान में पीछे की तरफ से शराब बेची जा रही है. महिलाओं ने कहा कि इस मामले में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत भी की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होंने चेताया कि जल्द ही शराब की दुकान शिफ्ट नहीं होगी तो वे दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगी. वहीं दूसरी तरफ मामले में आबकारी निरीक्षक ने कहा कि नियमों के अनुसार ही दुकान को शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2C3xcAz
No comments:
Post a Comment