google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO : मैदानी इलाकों में होली पर मौसम खुशगवार होने की वैज्ञानिकों ने की भविष्यवाणी

best

Friday, March 22, 2019

VIDEO : मैदानी इलाकों में होली पर मौसम खुशगवार होने की वैज्ञानिकों ने की भविष्यवाणी

रंगों के त्यौहार होली के दिन से मौसम बदलने की बात उत्तराखंड के मौसम विभाग ने की है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम रंग बदल सकता है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी क्षेत्रों के लिए यह खुशखबरी है कि होली के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन हल्के बादल छाए रहेंगे. इससे मैदानी क्षेत्रों के लोग होली का पूरा लुत्फ ले सकेंगे. वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना भी विभाग ने जताई है जिससे इन इलाकों में मौसम होली के रंग में भंग कर सकता है. विदित हो कि पूरे देश में हिन्दु त्यौहारों से प्रकृति का काफी गहरा संबंध है. जहां दीपावली के बाद ठंड का मौसम आरंभ हो जाता है तो वहीं होली के बाद ठंड की विदाई हो जाती है. वैसे भी भारत एक ऐसा देश है, जिसके निवासी इस लिहाज से काफी भाग्यशाली हैं कि उनको हर तरह के मौसम का आनंद लेने का मौका मिलता है. इस कारण से वह हर तरह के मौसम के प्रति सहनशील होता है. उसको किसी भी तरह के मौसम वाले देश में पहुंच बीमारियां कम होती हैं और वहां के मौसम के हिसाब से जल्द उसका शरीर ढल जाता है.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2U3DgDl

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw