लोकसभा चुनाव की तैयारियों और बीजेपी विधायकों को चुनाव की जिम्मेदारी देने के लिए विधायक दल की प्रदेश मुख्यालय में बैठक हुई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे. इसके अलावा पार्टी के कई मंत्री, विधायक और संगठन के नेता भी इस बैठक में शामिल हुए. इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी को एक लाख एक हजार रुपये का चेक सौंपा. दूसरे विधायक और मंत्रियों ने भी पार्टी को 1-1 लाख रुपयों का चेक दिया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2O3BpJp
No comments:
Post a Comment