google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO : सांस्कृतिक परम्पराओं से लबरेज कुमाऊं के होल्यार नशा मुक्त होली का दे रहे संदेश

best

Wednesday, March 20, 2019

VIDEO : सांस्कृतिक परम्पराओं से लबरेज कुमाऊं के होल्यार नशा मुक्त होली का दे रहे संदेश

रंगों के पर्व होली में पूरा देश रंगों में सराबोर नजर आ रहा है. वहीं लोहाघाट काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली न सिर्फ अपनी सांस्कृतिक परम्पराओं को समेटे हुए है बल्कि 6 ग्राम सभा के होल्यार युवाओं को नशा मुक्त होली का संदेश भी दे रहे हैं. होली के पारम्परिक रागों पर एक साथ कदम ताल करती महिलाएं और पुरुष काली कुमाऊं के नाम से पहचान रखने वाले लोहाघाट के होल्यार हैं. यूं तो पूरा उत्तराखंड होली के रंगों में रंगा हुआ दिख रहा है, लेकिन ढोल की थाप पर होली गायन में झूमते ये महिला पुरुष होल्यार नशा मुक्त होली की पहल कर एक अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं. इस रंगीन उत्सव में पुरुष होल्यारों के साथ महिला होल्यारों की बढ़ती भागीदारी पहाड़ की संस्कृति और परम्परा को आगे बढ़ा रही है. इन होल्यारों को आपभी सुनिए ...

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2F7zbEw

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw