google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: अभिनंदन की वतन वापसी पर बाबा रामदेव ने कुछ इस तरह जताई खुशी

best

Sunday, March 3, 2019

VIDEO: अभिनंदन की वतन वापसी पर बाबा रामदेव ने कुछ इस तरह जताई खुशी

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में योग गुरु बाबा रामदेव ने विंग कमांडर अभिनंदन की पाकिस्तान से भारत अपने मुल्क लौटने पर खुशी जाहिर की है. बाबा रामदेव ने कहा कि अभिनंदन का शौर्य पराक्रम आदर्श बनकर युगों-युगों तक करोड़ों भरतीयों में स्वाभिमान जगाता रहेगा. अभिनंदन के पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है. इस दौरान मीडिया से बातचीत में बाबा रामदेव ने अभिनंदन के सम्मान में एक कविता भी सुनाई. वहीं बाबा ने कहा कि ये जंग थमना इतना आसान नहीं है. हमें रुकना नहीं और थकना नहीं है. हम आतंक का सफाया करके ही रहेंगे. बाबा ने कहा कि हमारी लड़ाई पाक से नहीं बल्कि आतंकवाद से है. पाक आतंकियों पर कार्रवाई करने के बजाय बहानेबाजी कर रहा है. इसलिए हमें आत्मरक्षा में कार्रवाई करनी पड़ी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2GSNP61

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw