google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: देहरादून के कॉम्पलैक्स में ज़बरदस्त विस्फ़ोट, पूरी इमारत में आईं दरारें

best

Saturday, March 16, 2019

VIDEO: देहरादून के कॉम्पलैक्स में ज़बरदस्त विस्फ़ोट, पूरी इमारत में आईं दरारें

राजधानी देहरादून के पॉश इलाके वसंत विहार में आज सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर ज़बरदस्त विस्फोट हुआ. विस्फोट वसंत विहार के आईटीबीपी रोड पर स्थित एक कॉम्प्लेक्स में हुआ. इसकी सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों की मानें तो विस्फ़ोट इतना ज़बरदस्त था कि पूरे कॉम्प्लेक्स में दरारें आ गईं. अगल बगल की इमारतों को भी धमाके से भारी नुक़सान हुआ है. इतना ही नहीं 500 मीटर की दूरी तक परखच्चे उड़ कर घरों में गिरे हैं. मामले की गंभीरता और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर बम डिस्पोजल और पुलिस अधिकारी पहुंचे. घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है हालांकि अधिकारी मामले पर बोलने से बचते नजर आ रहे हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2CpyBlg

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw