उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में नेशनल हाईवे 109 गौरीकुंड के पास मलवा आने से रास्ता बंद हो गया है. बता दें कि गौरीकुंड के पास गिवाली गांव के पास एनएच पर मलवा आ गया है. दरअसल, पहाड़ी दरकने के कारण ये मलवे सड़क पर आ गए हैं. वहीं मलवे के कारण केदारनाथ हाईवे में दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. मिली जानकारी के मुताबिक गौरीकुंड मंदिर के कपाट खुलने के बाद हाईवे में ट्रैफिक बढ़ गया था. करीब 1 घंटे से भी ऊपर से एनएच को खोलने के लिए मशक्कत जारी है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2KBkwro
No comments:
Post a Comment