अबतक 13 लोगों की मौत से कुख्यात हो चुका बल्लीवाला फ्लाईओवर का निरीक्षण सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुद किया. सीएम ने फ्लाईओवर पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कारगर प्रयास करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही सीएम ने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि इस फ्लाईओवर पर दुर्घटनाओं को पूर्ण रूप से नियंत्रित करने के लिए स्थाई समाधान ढूंढा जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम लगाकर इसका सही डिजाइन बनाया जाए. भविष्य में यहां पर दुर्घटनाएं न हों इसके लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं और तकनीकी रूप से इसका पुनः परीक्षण भी किया जाए.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2PqCDyR
No comments:
Post a Comment