google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO : लोकसभा चुनाव 2019 : कक्षाओं में इवीएम व वीवीपैट रखे जाने से कॉलेज की पढ़ाई ठप

best

Friday, April 19, 2019

VIDEO : लोकसभा चुनाव 2019 : कक्षाओं में इवीएम व वीवीपैट रखे जाने से कॉलेज की पढ़ाई ठप

बागेश्वर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इन दिनों पढ़ाई लिखाई ठप है. असल में कॉलेज के ज्यादातर कमरे लोकसभा चुनाव के कारण जिला प्रशासन द्वारा अधिग्रहित किये गये हैं. चार कमरों में इवीएम और वीवी पैट रखे गये हैं, जबकि आधा दर्जन से अधिक कक्षाओं का इस्तेमाल आईटीबीपी के जवानों के रहने के लिये किया गया है. पूरा कॉलेज परिसर इन दिनों छावनी परिसर सा नजर आ रहा है. इस कारण कॉलेज में अध्ययन का काम पूरी तरह से बाधित है. छात्रों की शिकायत है कि चुनाव हो या कोई खेल प्रतियोगिता, हर बार कॉलेज परिसर को ही चुना जाता है. ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है. छात्रों का कहना है कि प्रशासन को पढ़ाई सुधारने और कॉलेज की व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2XrPMe2

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw