google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: लोकसभा चुनाव 2019 : पुरोला के दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

best

Tuesday, April 9, 2019

VIDEO: लोकसभा चुनाव 2019 : पुरोला के दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है. सोमवार को पुरोला के दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गई. मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां समय से अपने-अपने बूथ पर पहुंचें, इसके लिए कुल 18 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया. बता दें कि ये वो पोलिंग बूथ है, जो जिला मुख्यालय से काफी दूर है. वहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टी को दुर्गम रास्तों पर पैदल चलना होगा. इन पोलिंग बूथों में सर गांव, पौंटी, डिगाड़ी, किमडार, कलाप, लिवाड़ी, कासला, राला, फिताड़ी, सिरगा, ओसला, पंवाणी, ढाटमीर, गंगाड़, नुराणु, बरी, सेवा, हडवाड़ी शामिल हैं. बाकी के पोलिंग बूथों के लिए 9 और 10 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2G9enON

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw