केदारनाथ में भारी बर्फबारी से गढ़वाल मंडल को अबतक का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है. केदारनाथ यात्रा से पहले इस नुकसान की भरपाई की संभावना नहीं के बराबर है. ऐसे में अब प्रशासन विकल्प के तौर पर यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए ज्यादा से ज्यादा हट बनाने की तैयारी में हैं. बता दें कि मार्ग के अहम पड़ाव बड़ी लिमचोली में गढ़वाल मंडल के 17 कॉटेज टूट गए और केदारनाथ में 5 कॉटेज पूरी तरह से जमींदोज हो गए. इस कॉटेज में रखे लाखों के सामान भी पूरी तरह से खराब हो गए हैं. डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण में 2 करोड़ से ज्यादा का नुकसान का आंकलन किया है. दरअसल केदारनाथ मंदिर का कपाट बंद होते ही गढ़वाल मंडल के कर्मचारी मौसम से बेखबर निश्चिंत होकर वापस लौट आए. ऐसे में कॉटेज की छतों में भारी मात्रा में बर्फ जम गई. जमी बर्फ को समय पर नहीं हटाए जाने के कारण ही ये बड़ा नुकसान हुआ है. डीएम मंगेश घिल्डियाल से बातचीत की NEWS18 संवाददाता शैलेंद्र रावत ने ...from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Vh7iUV
No comments:
Post a Comment