चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, लेकिन टिहरी जिले में एनएच-94 पर ऑल वेदर रोड निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ताछिला, बेमुंडा, नागणी और खाड़ी के पास लगातार पहाड़ी से गिर रहे मलबे और बोल्डर के चलते आए दिन राजमार्ग घंटों जाम हो रहा है. यहां कई दुर्घटनाएं भी घट चुकी हैं. लेकिन एनएच अधिकारियों और प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इससे आम यात्रियों के साथ दूर दराज से आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं प्रशासन का कहना है कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि समय से कार्य पूरा कर लें ताकि यात्रियों को परेशानी न हो.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2Pnzq3l
No comments:
Post a Comment