चार धाम यात्रा की शुरुआत गंगोत्री धाम से 7 मई को हो जाएगी. लेकिन गंगोत्री धाम सहित एक दर्जन गांव के ग्रामीण पिछले दो महीने से संचार कनेक्टिविटी से जूझ रहे हैं. यहां तक कि घरों से दूर रह रहे अपने परिजनों की कुशल-छेम पूछने उन्हें 30 से 35 किलोमीटर दूर भटवाड़ी जाना पड़ रहा है. इस साल हुई अधिक बर्फबारी के कारण संचार सेवा के साथ पानी और बिजली जैसी जरूरी सुविधाएं सुचारू नहीं हो पाई हैं. ऐसे में प्रशासन के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित कराना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है. इसे लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटन व्यवसायियों की चिंता उनके चेहरों पर साफ झलक रही हैfrom Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2IRrBSc
No comments:
Post a Comment