लोकसभा चुनाव 2019 के तहत मतदान हो जाने के बाद अधिकतर नेता आराम कर रहे हैं. पर, टिहरी से कांग्रेस उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि राजनीति में आराम की जगह नहीं होती है. इसलिए वह रोज़ाना की तरह काम पर जुट गए हैं. सुबह से ही प्रीतम सिंह के घर कार्यकर्ताओं के मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हो गया है. प्रीतम सिंह कार्यकर्ताओं से वोटिंग के संदर्भ में ही बातचीत कर रहे हैं और नतीजा को लेकर जोड़-घटाव करने में लगे हैं. प्रीतम सिंह आज देहरादून में कांग्रेस कार्यालय में जाने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र चकराता भी जाएंगे.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2X5RaCG
No comments:
Post a Comment