उत्तराखंड क्रांति दल 24-25 अप्रैल को कोटद्वार में दो दिवसीय बैठक आयोजित करेगा. इसमें नई कार्यकारी समिति का गठन किया जाएगा. शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक ने बताया कि नई समिति वार्षिक सत्र, क्षेत्रीय चुनाव और पार्टी के वित्तीय प्रबंधन के लिए काम करेगी. बीजेपी-कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए हरीश पाठक ने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने जनता को बार बार छला है. दोनों पार्टियों ने विकास के नाम पर फर्जी वादे और भ्रष्टाचार ही राज्य को दिया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2PigZNp
No comments:
Post a Comment