कांग्रेस बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रही है. वहीं बीजेपी ने पूरे मामले से किनारा कर लिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि पार्टी गांधी के विचारों पर आगे बढ़ रही है. इसलिए गांधी, नेहरू पर चैंपियन के बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. अजय भट्ट ने कहा कि चैंपियन बीजेपी के विधायक हैं. लेकिन वे न तो पार्टी के प्रवक्ता हैं और न ही उन्हें ऐसे बयान देने के लिए पार्टी की तरफ से अधिकृत किया गया है. वह सिर्फ और सिर्फ अपना विजन दे सकते हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2IxPkaJ
No comments:
Post a Comment