चैत्र नवरात्र के आठवें दिन आज मंदिरों में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ पड़ी है. इस बार अष्टमी और नवमी के एक ही दिन होने पर मंदिरों में कन्या पूजन और पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतारें सुबह से ही लगी हुई है. नवरात्रि के शुभ अवसर पर कोटद्वार के सिद्धबलि मंदिर समेत देवी मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है. नवरात्रि पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और हवन किया जा रहा है. मां गौरी को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पूजा करने पहुंच रहे हैं. इस अवसर पर देवी मंदिर में रातभर जागरण कर मां दुर्गा की भक्ति की जाएगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2v5r0nC
No comments:
Post a Comment