रुद्रपुर में लगे ऐतिहासिक अटरिया मेले में इस बार भी राज्य के कई जनपदों के साथ ही यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से भी श्रद्धालु माता अटरिया देवी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. अपनी मन्नत पूरी होने के बाद श्रद्धालु पौराणिक महत्व के माता अटरिया देवी के मंदिर में अपने बच्चों का मुंडन कराने के साथ ही माता को सोने और चांदी के आभूषण भी अर्पित करते हैं. उधर मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने मंदिर और मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. गौरतलब है कि अटरिया देवी पर भक्तों की अटूट आस्था है और हर वर्ष इस मंदिर में विराजमान होने वाली माता की प्रतिमा के दर्शन के लिए यहां हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगा रहता है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2DpTQUg
No comments:
Post a Comment