हरिद्वार के सीतापुर गांव में सोमवार देर रात एक बार फिर हाथी के घुसने से हड़कंप मच गया. देर रात पहुंची वन विभाग की टीम हाथी को किसी तरह गांव से खदेड़ कर जंगल की ओर भगाने में सफल रही. सीतापुर में ही करीब चार दिन पहले ट्रेन से कुचलकर दो हाथियों की मौत हो गई थी तबसे हाथियों का इस क्षेत्र में लगातार मूवमेंट बना हुआ है. इससे पहले रविवार रात भी करीब पांच हाथी हरिद्वार के आबादी क्षेत्र में घुस आए थे. वन विभाग के अनुसार इनमें से एक हाथी की सीतापुर और उससे लगे आबादी क्षेत्र में लगातार मूवमेंट बनी हुई है जो सुरक्षा के लिहाज से ख़तरा है. स्थानीय लोगों को सावधान और हाथी से दूर रहने के लिए कहा गया है. वन विभाग इस हाथी को ट्रेंक्युलाइज़ कर उसे दूसरी जगह शिफ्ट करने की भी योजना बना रहा है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2XvMfes
No comments:
Post a Comment