चैत्र नवरात्र के पहले दिन ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. नैनीताल स्थित नयना देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी मंदिर पहुंच रहे हैं. पर्यटकों ने पूजा पाठ कर देवी के मंदिर में मत्था टेका और परिवार की खुशहाली की कामना की. आज नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में इस कदर भीड़ उमड़ी की लोगों को दर्शन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार देर तक करना पड़ा. कहा जाता है कि चैत्र नवरात्रि में सच्चे मन से पूजा पाठ और मां की स्तुति करने पर सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2FUKznK
No comments:
Post a Comment