google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: अग्निशमन सप्ताह : फायर ब्रिगेड के जवान आग की घटनाएं रोकने के लिए करेंगे जागरूक

best

Monday, April 15, 2019

VIDEO: अग्निशमन सप्ताह : फायर ब्रिगेड के जवान आग की घटनाएं रोकने के लिए करेंगे जागरूक

राज्य में आज से अग्निशमन सप्ताह की शुरुआत हो गई. नैनीताल में फायर ब्रिगेड ने अग्निकांड में शहीद हुए दमकल के जवानों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद अग्निशमन विभाग ने नैनीताल में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आग लगने पर उससे बचने के संदर्भ में जागरूक किया. लोगों से कहा गया कि आग बुझाने की नौबत आने से बेहतर है कि आग नहीं लगे इसके प्रति सचेत रहा जाए. 14 से 20 अप्रैल तक आयोजित इस अग्निशमन सप्ताह के दौरान फायर विभाग के जवान वाहनों व घरों में लगने वाली आग से बचाव के संदर्भ में लोगों को जानकारी देंगे. नैनीताल में साल 2018-19 के दौरान 62 अग्निकांड हुए, जिनमें करीब 4 करोड़ की सम्पत्ति का नुकसान हुआ. इस अवधि में फायर ब्रिगेड की टीम राहत कार्य के दौरान 11 लोगों को मौत के मुंह से बचाने में कामयाब हुई.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2KEpovX

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw