लोकसभा चुनाव 2019 के तहत उत्तराखंड में 11 अप्रैल को हुए मतदान के बाद टिहरी जिले में पोलिंग पार्टियों की वापसी के चलते पुलिस द्वारा चंबा-नई टिहरी-बौराड़ी रूट का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है. इस कारण जनता को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है. ऐसे में चौराहों पर जाम लगने लगा है. इससे पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से फेल नजर आ रही है. पीड़ित एक यात्री ने कहा कि इसकी जानकारी प्रशासन को पहले देनी चाहिए थी. उसने कहा कि उसे अस्पताल जाना था. मगर अब उसे यहां से घूम कर लम्बे रास्ते से होकर जाना पड़ेगा. उसने कहा कि लोग जाम में भी फंस रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2uY4KMD
No comments:
Post a Comment