बीजेपी भले ही कांग्रेस पर उसके लोकसभा चुनाव 2019 के घोषणा पत्र को लेकर हमलावर हो, मगर अपने घोषणापत्र पर कोई जवाब नहीं दे पा रही है. 11 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होनी है और बीजेपी अभी तक अपना चुनावी घोषणापत्र नहीं जारी कर सकी है. नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से लोकसभा उम्मीदवार अजय भट्ट ने कहा कि उनका चुनावी मैनिफेस्टो तैयार हो रहा है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे जो जनता के सामने कह रहे हैं, वही उनका चुनावी घोषणापत्र है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का घोषणापत्र राष्ट्रवाद बनाम आतंकवाद है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बेहतर कार्य कर रही है और जनता उसका समर्थन कर रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TYEpYR
No comments:
Post a Comment