मतदान समाप्त होने के बाद अल्मोड़ा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा अपने आवास पर आराम कर रहे हैं. कई स्थानों पर फोन कर कार्यकर्ताओं से गुरुवार को हुए मतदान का फीडबैक भी ले रहे हैं. साथ ही न्यूज पेपर पढ़कर भी जानकारी जुटा रहे हैं. उनका कहना है कि उनके लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी के विधायकों ने विकास के काफी काम किए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें हर विधानसभा से जो रिपोर्ट मिली है, उस आधार पर वह सवा लाख से भी अधिक वोट से चुनाव जीतेंगे. अल्मोड़ा में अजय टम्टा से बात की NEWS18 के संवाददाता किशन जोशी ने ...from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2IuD4qA
No comments:
Post a Comment