आज रामनवमी का महापर्व है. सुबह से ही अल्मोड़ा के मल्ला महल स्थित राम शिला मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है. श्रद्धालु भगवान राम के चरण पादुका की पूजा अर्चना कर रहे हैं. नगरशैली में बने इस मंदिर का निर्माण चंद्रवंशी राजा रुद्र चंद्र ने 1588 में कराया था. माना जाता है कि राम नवमी के दिन भगवान राम के चरण पादुका के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ सुबह से ही पुरुषोत्तम राम के चरणों के दर्शन करने आ रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2IBPw8b
No comments:
Post a Comment