चुनाव आयोग ने इवीएम में नोटा का ऑप्शन तो दे दिया, लेकिन उसके प्रचार की अनुमति नहीं दे रहा है. रामनगर में नोटा के प्रचार की अनुमति नहीं दिए जाने का एक अनूठा मामला सामने आया है. दरअसल समाजवादी लोक मंच ने पौड़ी संसदीय सीट के रामनगर में नोटा के प्रचार की अनुमति चुनाव आयोग से मांगी. लेकिन एआरओ रामनगर ने यह कहते हुए इस आवेदन को अपने उच्चाधिकारियों को बढ़ा दिया कि आप न तो नोटा के एजेंट हैं और न ही नोटा के प्रत्याशी. इसलिए आपको इसके प्रचार की अनुमति नहीं दी सकती है. इसके बाद इस मंच ने इस आवेदन को राज्य चुनाव आयोग के साथ ही इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के मेल और पोर्टल में भेजा. बावजूद इसके प्रचार की अनुमति नहीं दी गई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2InHRtF
No comments:
Post a Comment