उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अजय जोशी ने बागेश्वर में शनिवार को लोकसभा चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा है. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस, अर्धसैनिक बल के साथ होमगार्ड के जवानों को भी तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि कुमाऊं के हर जिले में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है. पुलिस उप महानिरीक्षक ने जिले में ट्रैफिक व्यवस्था में पुलिस को सहयोग करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया है. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2G5oYdq
No comments:
Post a Comment