राज्य में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए राजस्थान से उत्तराखंड आ रहे पुलिसकर्मियों और होमगार्ड्स का वाहन हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सभी लोग उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सवार होकर देहरादून आ रहे थे. पौंटा साहिब के पास बद्रीपुर में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. हालांकि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई. हादसा रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ. सभी जवानों को दूसरी बस से देहरादून पहुंचाया गया है. उत्तराखंड में पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2U1lj4d
No comments:
Post a Comment