हिंदू चाहे दुनिया के किसी भी कोने में हो, गंगा और भारत की धरती से उसका जुड़ाव सदैव बना रहता है. पाकिस्तान के सिंध प्रांत से पाक हिंदुओं का एक दल हरिद्वार पहुंचा है. इन हिंदू तीर्थयात्रियों ने मां गंगा में पाकिस्तान की गंगा यानी सिंधु का जल अर्पित कर सुख शांति की कामना की है. पाकिस्तान से आए झूमते गाते हिंदुओं के दल ने हरिद्वार में मां गंगा और सिंधु नदी का संगम कराकर एक मिसाल पेश की है. हर साल की तरह इस साल भी पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 230 श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार स्थित शदाणी दरबार पहुंचा. यहां से ये लोग नाचते गाते आज पौराणिक ब्रह्मकुंड पर पहुंचे और मां गंगा में सिंधु नदी के जल को अर्पित किया. इस मौके पर उन्होंने दुनिया में सुख शांति की कामना की.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2XpHuTU
No comments:
Post a Comment