बैसाखी का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. बागेश्वर में भगवान शिव के मंदिर बागनाथ में सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है. सरयू-गोमती के संगम पर स्नान के लिए भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. विषुवत संक्रांति के दिन अरिष्ट निवारण के लिए स्नान और दान का विशेष महत्व है. इसके चलते लोगों ने चांदी के बने पैर और अन्य दान सामग्री पुरोहितों को भेंट की. इस अवसर पर भक्तों ने भगवान बागनाथ से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. (बागेश्वर से जगदीश चंद्र की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VJ5Iba
No comments:
Post a Comment